शूटिंग के दौरान जला टीवी सीरियल 'वारिस' की इस एक्ट्रेस का हाथ

मुंबई: मशहूर टीवी सीरियल ‘वारिस’ की एक्ट्रेस फरनाज शेट्टी का एक सीन की शूटिंग के दौरान हाथ जल गया. फरनाज इस सीरियल में अहम किरदार निभाती है. वह इस सीरियल में ‘मनु’ के कैरेक्टर में हैं जो एक लड़की हैं, लेकिन कुछ वजहों से उन्हें एक लड़के की तरह रहना पड़ता है.

फरनाज ने बताया, “जब हम ऐसे अहम हिस्से की शूटिंग कर रहे थे, जब मनु की असली पहचान सामने आती है. ट्रैक के मुताबिक, आग बुझाने के लिए मुझे पगड़ी का इस्तेमाल करना था, लेकिन शूटिंग के दौरान गलती से मेरा हाथ जल गया.”

उन्होंने कहा कि उनकी त्वचा खुली हुई थी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा.

एक्ट्रेस ने कहा, “जला हुआ हाथ ठीक हो रहा है लेकिन मुझे सावधान रहना होगा कि त्वचा किसी कपड़े या किसी अन्य चीज के संपर्क में न आए.”


हादसा उस वक्त हुआ, जब सीरियल की मेन जोड़ी फरनाज और नील मोटवानी आग वाले सीन की शूटिग कर रहे थे, जहां आखिरकार राजवीर (नील) को मनु की असली पहचान का पता चलता है. सीन में मनु, राजवीर की मां को बचाता है, जो आग लगी झोपड़ी में फंस जाती हैं.



Source :ABPन्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin