बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, सस्ते होंगे होम-ऑटो लोन

नए वित्त वर्ष में बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती करना शुरू कर दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बेस रेट 0.15 फीसदी घटाकर 9.10 कर दिया है। घटी हुई दर 1 अप्रैल से लागू हो गई है।

इससे ऑटो और होमलोन सस्ता होगा। इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक ने दरों में 0.05 फीसदी की कटौती की है। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स 3 अप्रैल से बेस रेट में 0.15 की कटौती करेगा।


इसके बाद बैंक की बेस रेट 9.50 फीसदी हो जाएगी।

एसबीआई दुनिया के 50 सबसे बड़े बैंकों में शुमार

स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर सहित भारतीय स्टेट बैंक के पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का शनिवार को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में विलय हो गया।


इसके साथ ही स्टेट बैंक दुनिया के 50 बड़े बैंकों में शामिल हो गया है।

Source : naidunia

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin