गंभीर की देशभक्ति, 'मैन ऑफ द मैच' की राशि सुकमा के शहीद परिवारों के नाम की

क्रिकेटर गौतम गंभीर सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. उन्होंने शहीद 25 सीरीआरपीफ जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की है. वे गौतम गंभीर फाउंडेशन के जरिए मदद के लिए आगे आए हैं.


वहीं बुधवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइड राइडर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 7 विकेट से हरा दिया. कप्तान गौतम गंभीर 'मैन ऑफ द मैच' रहे. उन्होंने अवॉर्ड की ये राशि सुकमा के शहीदों के आश्रितों को देने का ऐलान किया.  उन्होंने कहा कि ये राशि पीड़ित परिवारों के बच्चों के शिक्षा पर खर्च की जाएगी. इस मैच गौतम गंभीर ने नाबाद 71 रनों की कप्तानी पारी खेली.
इससे पहले उन्होंने एक अखबार में कॉलम लिखकर कहा, 'बुधवार सुबह मैंने अखबार उठाए, तो दो शहीद जवानों की बेटियों की तस्वीरें देखीं. एक अपने शहीद पिता को सल्यूट कर रही थी, जबकि दूसरी तस्वीर में युवती को उसके घरवाले सांत्वना दे रहे थे.'


गंभीर ने लिखा, 'गौतम गंभीर फाउंडेशन इन शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा. मेरी टीम ने काम शुरू कर दिया है. शीघ्र ही मैं इसका अपेडट दूंगा.' बुधवार रात राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ मैच में गंभीर ने कलाई में काली पट्टी लगाकर सीआरपीएफ जवानों को प्रति सम्मान जताया था.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin