#IPL10 : गुजरात- कोलकाता के बीच राजकोट में आज मुकाबला

आईपीएल 10 का तीसरा मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात लायंस के बीच खेला जाना है. यह मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह गुजरात लायंस का होम ग्राउंड है. गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना है तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की बागडोर गौतम गंभीर के हाथों में है. कोलकाता दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है.

केकेआर उतरेगी मैदान फतह करने
कोलकाता नाइट राइडर्स की सबसे बड़ी ताकत रही है उसकी लगातार अच्छे प्रदर्शन करने की ललक. इसके अलावा इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बहुत ही संतुलित नजर आ रही है.

इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में ऑल राउंडर की कमी नहीं है उनके पास क्रिस वोक्स, नेथन कुल्टर नाइल और ऋषि धवन मौजूद है इसके अलावा उन्होंने इस साल आईपीएल में गेंदबाजी के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी अपनी टीम में शामिल किया है.

इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बल्लेबाजी की दारोमदार कप्तान गौतम गंभीर, मनीष पांडे, यूसुफ पठान और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन के कंधो पर होगी.

गुजरात लाइंस के बल्लेबाजी में है दम
गुजरात की टीम में ब्रैंडम मैक्कुलम, ड्वेन स्मिथ, एरोन फिंच, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक जैसे बड़े दिग्गज बल्लेबाज हैं. पिछले बार के आईपीएल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो गुजरात की टीम एकमात्र ऐसी टीम थी जिसने पॉवरप्ले में 70 रन या इससे अधिक रन बनाए थे. इसके अलावा देवधर ट्राफी में 12 पारियों में 854 रन बनाने वाले दिनेश कार्तिक से भी उम्मीदे है.

कई अहम प्लेयर्स की खलेगी कमी
आईसीसी के नंबर एक गेंदबाज रवींद्र जडेजा चेटिल हैं और शुरुआती मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे वहीं आंद्रे रसेल डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से एक साल के लिए नहीं खेल सकते हैं. उनकी कमी जरूर टीम को खलेगी

क्या कहता हैं पिछला रिकॉर्ड
पिछली जब आईपीएल 9 में दोनों टीमें आमने-सामने आई थी तो गुजरात लाइंस केकेआर पर भारी पड़ी थी. दो बार दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था.

पहली बार गुजरात की टीम ने केकेआर को 20 ओवर में महज 124 रन पर रोक दिया था, जबकि गुजरात की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था. वहीं दूसरी बार ईडेन गार्डेन में हुए मुकाबले में भी गुजरात की टीम ने केकेआर को 5 विकेट से हरा दिया था.

टीमें:
गुजरात लॉयंस 
ब्रेंडन मैकुलम, ड्वेन स्मिथ, ड्वेन ब्रावो, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, मुनाफ पटेल, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, आरोन फिंच, जेम्स फॉल्कनर, प्रदीप सांगवान, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती, धवल कुलकर्णी, जेसन रॉय, शेली शौर्य, चिराग सूरी, ईशान किशन, नाथु सिंह, शिविल कौशिक, जयदेव शाह, अक्षदीप नाथ, तुलसी थाम्पी, शुभम अग्रवाल, प्रथम सिंह और तेजस बराका.

कोलकाता नाइट राइडर्स 

गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, पियुष चावला, शकीब अल हसन, डैरेन ब्रावो, मनीष पांडे, क्रिस वोक्स, ट्रेंट बोल्ट, इशांक जग्गी, ऋषि धवन, उमेश यादव, क्रिस लिन, नेथन कुल्टर नाइल, सुनील नारायण, सूर्य कुमार यादव,अंकित राजपूत, शेल्डन जैक्सन, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, सायन घोष और आर संजय यादव

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin