हरियाणा : नक्सली हमले में शहीद जवान के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता दी

सोनीपत: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार के परिजनों को हरियाणा सरकार ने 50 लाख रुपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में जारी की है.


उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने कहा कि यह 50 लाख की अनुग्रह राशि हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत दी गई है. इनमें से 25 लाख शहीद की पत्नी और शेष 25 लाख रुपये शहीद के माता-पिता के लिए हैं. शहीद कुमार जैनपुर से ताल्लुक रखते थे और सोमवार को नक्सली हमले में शहीद हो गए थे.


source NDTVइंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin