जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए है. इस बीच पुलिस ने तूफान की आशंका के चलते घाटी के सभी जिलों में 24 घंटे आपातकाल हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. खराब मौसम के मद्देनजर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है.
पिछले तीन दिनों से यहां बिना मौसम के बर्फबारी और लगातार बारिश जारी है. इस कारण प्रशासन ने गुरुवार को घाटी के सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद करने के आदेश दिए हैं.
इस भारी बारिश के कारण घाटी की ज्यादातर झीलों, नदी और नालों में जलस्तर बढ़ गया है. बाढ़ नियंत्रक विभाग ने झीलों और नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए गुरुवार को अपने सभी सहकर्मियों को चौबीसों घंटे अपने स्थानों पर तैनात रहने का निर्देश दिया.
इस बीच हालांकि जम्मू और कश्मीर मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से मौसम में सुधार होगा. उन्होंने बताया, 'गुरुवार को दोपहर के बाद बर्फबारी और बारिश में कमी आएगी और शुक्रवार से मौसम में सुधार होगा. इसलिए परेशानी की कोई बात नहीं है. लेकिन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी जमा होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.'
Source : AajTak

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तड़के एक बजे दक्षिण कश्मीर के संगम, श्रीनगर के राम मुंशीबाग और उत्तर कश्मीर के अशाम में झेलम नदी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही थी. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के फिरोजपुर नाले का जलस्तर सामान्य से ऊपर होने के कारण इसका पानी कई गांवों में घुस गया. पुलिस से कहा, 'राहत टीमें इन क्षेत्रों में सहायता और राहत कार्य के लिए पहुंच चुकी हैं.'J&K: A RR (Rashtriya Rifles) battalion diverted overflowing drain with the help of sandbags after receiving distress call from Pattan area. pic.twitter.com/0pqb9ffQYA— ANI (@ANI_news) 6 April 2017