सीएसडी कैंटीनों में पतंजलि के आवंला जूस की बिक्री पर रोक

योग गुरु रामदेव के पतंजलि के आंवला जूस पर आर्मी कैंटीन यानि कि सीएसडी में बेचने पर रोक लगा दी गई है. बिक्री पर रोक लगाए जाने की वजह है कि जूस को लेकर लैब की रिपोर्ट ठीक नहीं आई है. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का यह भी कहना है कि पंतंजलि से इस मामले में जवाब मांगा गया है.   


पतंजलि ने दावा किया था कि उसके प्रोडक्ट हर लिहाज से स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं और सारे मानकों पर खरे उतरते हैं. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पतंजलि आयुर्वेद का आंवला जूस, इंडेक्स नंबर 85417, बैच नंबर जीएच 1502 को बंगाल की पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया था.

जांच में प्रोडक्ट के फेल हो जाने की वजह से  सीएसडी में तत्काल प्रभाव से इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है. साथ ही तीन अप्रैल को पंतजलि आयुर्वेद को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. पंजतलि से जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


वहीं योग गुरु रामदेव द्वारा प्रवर्तित इस कंपनी ने संपर्क करने पर कहा कि उसका आंवला रस एक औषधीय उत्पाद है और यह पूरी तरह से सेवन योग्य है.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin