1 महीने के अंदर सरकारी अस्पलात में नहीं हुआ ऑपरेशन तो प्राइवेट अस्पलात का खर्चा सरकार देगी-केजरीवाल

नई दिल्लीः MCD चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी सारी ताकत झोंक रही हैं. इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर सरकारी अस्पताल में तुरंत टेस्ट नही होता और 1 महीने के अंदर मरीज़ का ऑपरेशन नही होता है तो किसी भी प्राइवेट अस्पताल में आप इलाज करा सकते हैं, दिल्ली सरकार उसका पैसा देगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार MCD में आम आदमी पार्टी को लाइए, वादा है 1 साल में पूरी दिल्ली साफ कर देंगे.

केजरीवाल ने क्या-क्या कहा?
दिल्ली सरकार के अस्पताल में सारा इलाज फ्री कर दिया. हमने स्कीम निकाली है कि अगर सरकारी अस्पताल में तुरंत टेस्ट नही होता और 1 महीने के अंदर मरीज़ का ऑपरेशन नही होता तो किसी भी प्राइवेट अस्पताल में आप इलाज करा सकते हैं, दिल्ली सरकार उसका पैसा देगी.BJP वालों ने सत्येंद्र जैन को भी नही छोड़ा. बड़ी-बड़ी फार्मा कमपनियों का धंधा खत्म हो गया है. सत्येंद्र जैन पर 4 CBI केस कर दिए.आम आदमी की सरकार है उनके प्रत्याशी को MLA बनाओगे तो सारे काम होंगे.जब प्रधानमंत्री ने ऐलान किया स्वच्छ भारत का तो हमने MCD वालों को खूब पैसा दिया, सारा पैसा वो खा गए और अपने प्रधानमंत्री की बात भी नही मानी.15000 करोड़ दिल्ली सरकार ने MCD को सफाई के लिए दिया, सारा पैसा खा गए. इस बार आम आदमी पार्टी को लाओ MCD में वादा है 1 साल में पूरी दिल्ली साफ कर देंगे.मैंने जैसे ही ऐलान किया कि हाउस टैक्स माफ़ कर देंगे सबको मिर्ची लग गई. वादा कर रहा हूं 1 साल में हाउस टैक्स माफ़ कर दूंगा, और MCD को घाटे से निकाल दूंगा.MCD ने पिछले साल विजय गोयल का हाउस टैक्स माफ़ किया और जनता का हाउस टैक्स माफ़ करने की बात पर कहते हैं MCD के पास पावर नही है. हाउस टैक्स में जो पुराने बकाया हैं वो भी माफ़ किए जाएंगे.
Source :ABPन्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin