रेल मंत्रालय लोगों के सफर को बेहतर और आरामदायक बनाने के लिए हर तरह की कोशिशें कर रहा है. इसका ताजा उदाहरण है कि अब ट्रेनों के टॉयलेट में कोरियन मेटेरियल के घातु से बने इंटिरियर और नॉन रिफ्लेक्टिव एलईडी लगाए जाएंगे. यानि अब ट्रेनों में टॉयलेट का मेकओवर होने जा रहा है.
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कोच में स्टाइलिश और मॉर्डर्न टॉयलेट लगाए जाएंगे. स्टील के लगे बेसिन की जगह अब मॉड्युलर वॉश बेसिन लगाया जाएगा वहीं टॉयलेट को एलईडी लाइट के जरिए आकर्षक बनाया जाएगा. इसके साथ ही टॉयलेट-सीट स्टेनलेस स्टील की बनी होगी.
सबसे खास बात यह कि मॉर्डर्न टॉयलेट में ऑटोमैटिक फ्रेगरेंस डिसपेंसर और सोप (साबुन) डिसपेंसर लगा होगा. इसके अलावे टॉयलेट के दरवाजे हवाई जहाज की तर्ज पर बनाए जाएंगे. सूत्रों की माने तो एक टॉयलेट बनाने में 3.50 लाख रूपये का खर्च आएगा.
