मोहाली: इंडियन प्रीमियर लीग में 33वां मुकाबला आज किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मोहाली में खेला जा रहा है. मौजूदा विजेता हैदराबाद का लक्ष्य इस मैच को जीतकर आठ टीमों की तालिका में शीर्ष तीन टीमों में अपनी जगह मजबूत करना होगा. मैच में किंग्स इलेवन के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने टॉस जीता और सनराइजर्स टीम को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. 20 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर तीन विकेट पर 207 रन रहा. केन विलियम्सन (54) और मोइस हेनरिक्स (7) रन बनाकर नाबाद रहे. हैदराबाद के लिए तीन बल्लेबाजों, डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और केन विलियम्सन ने अर्धशतक बनाए. 8 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 70 रन है. मार्टिन गप्टिल (23), मनन वोहरा (3)और ग्लेन मैक्सवेल (0)आउट होने वाले बल्लेबाज हैं. शॉन मार्श (38) और इयोन मोर्गन (3) क्रीज पर हैं.
पंजाब की पारी: पहले 5 ओवर में ही गंवाए तीन विकेट
पंजाब की बल्लेबाजी के दौरान हैदराबाद की गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की. हाशिम अमला की गैरमौजूदगी में पंजाब की पारी की शुरुआत मनन वोहरा के साथ मार्टिन गप्टिल ने की. पहले ओवर में 10 रन बने, जिसमें गप्टिल के दो बेहतरीन चौके शामिल रहे. दूसरा ओवर आशीष नेहरा ने फेंका. ओवर की तीसरी गेंद पर गप्टिल पहले स्क्वेयर लेग के ऊपर से छक्का और फिर दो चौके जमा दिए. इस ओवर में 15 रन बने. पारी के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर हैदराबाद के लिए पहली सफलता लाए जब उन्होंने गप्टिल (23 रन, 11 गेंद, चार चौके, एक छक्का) को हेनरिक्स से कैच कराया. इस ओवर में महज तीन रन बने. पारी के चौथे ओवर में पंजाब को दूसरा विकेट गंवाना पड़ा जब नेहरा ने मनन वोहरा (3) को सिद्धार्थ कौल से कैच कराया. इस ओवर में 9 रन बने. पारी के पांचवें ओवर में सिद्धार्थ कौल ने खतरनाक ग्लेन मैक्सवेल (0) को आउट कर पंजाब को बड़ी मुश्किल में डाल दिया. इस ओवर में पांच रन बने. पांच ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 42 रन.
सनराइजर्स की पारी: पहले 5 ओवर में बने 50 रन
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए गेंदबाजी की शुरुआत ईशांत शर्मा ने की. पहले ओवर में तीन रन बने. दूसरा ओवर अनुरीत सिंह ने फेंका, इसकी दूसरी ही गेंद पर चौका लगाकर धवन ने खाता खोला. अगली गेंद पर उन्होंने एक और चौका जड़ दिया. इस ओवर में 10 रन बने. पारी के तीसरे ओवर में धवन ने ईशांत शर्मा को फाइन लेग के ऊपर से छक्का जमा दिया. इस ओवर में 9 रन बने. पारी के चौथे ओवर में मोहित शर्मा को आक्रमण पर लाया गया जिसमें वॉर्नर और धवन ने एक-एक चौका लगाया. इस ओवर में 11 रन बने. पांचवें ओवर में लेग स्पिनर अक्षर पटेल गेंदबाजी के लिए आए लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर चौका और अगली यानी चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर वॉर्नर ने इरादे जता दिए. इस ओवर में 17 रन बने. पांच ओवर के बाद स्कोर 50/0
6 से 10 ओवर: डेविड वॉर्नर आउट हुए
ईशांत शर्मा की ओर से फेंके गए पारी का छठे ओवर में धवन ने चौका जमाया. इस ओवर में 10 रन बने. पारी का सातवां ओवर ऑफ स्पिनर करियप्पा ने किया जिसमें धवन ने चौका और छक्का लगाया. ओवर में 12 रन बने. कप्तान मैक्सवेल की ओर से फेंके गए अगले ओवर में वॉर्नर ने छक्का जड़ा. इस ओवर में 11 रन बने. अनुरीत की ओर से फेंके गए पारी के नौवें ओवर में 16 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. मैक्सवेल के अगले ओवर (पारी के 10वें )में दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक पूरे किए. वॉर्नर के 50 रन 25 गेंदों पर बने जबकि धवन ने इसके लिए 31 गेंदों का सहारा लिया. हालांकि इस ओवर में मैक्सवेल बड़ी कामयाबी लेकर आए जब उन्होंने डेविड वॉर्नर (51रन, 27 गेंद, चार चौके, चार छक्के) को बोल्ड कर दिया. 10 ओवर के बाद स्कोर 107/1
11 से 15 ओवर: शिखर धवन का विकेट गिरा
पारी का 11वां ओवर अक्षर पटेल ने फेंका, इसमें 6 रन बने. करियप्पा की ओर से फेंके गए पारी के 12वें ओवर में एक वाइड सहित सात रन बने. 13वें ओवर में विलियम्सन ने अक्षर पटेल को छक्का लगाया. इस ओवर में 11 रन बने.करियप्पा की ओर से फेंके गए पारी के 14वें ओवर में 12 रन बने. 15वें ओवर में मोहित शर्मा पंजाब के लिए बड़ी कामयाबी लेकर आए जब उन्होंने धवन (77 रन, 48 गेंद, 9 चौके, एक छक्का) को मैक्सवेल के हाथों कैच कराया. इस ओवर में 12 रन बने. 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 155/2
16 से 20 ओवर: विलियम्सन ने ईशांत के ओवर में ठोके 20 रन
मैक्सवेल की ओर से फेंके गए पारी के 16वें ओवर में 5 रन बने. पारी के 17वें ओवर में युवराज ने हाथ खोलते हुए करियप्पा को दो चौके लगाए. इस ओवर में 11 रन बने. 18वें ओवर में मैक्सवेल ने युवराज (15रन, 12 गेंद, दो चौके) को आउट कर हैदराबाद को तीसरा झटका दिया. इस ओवर में केवल चार रन बने.पारी के आखिरी के ओवर में हैदराबाद की रन गति में कुछ गिरावट आ रही थी. ईशांत शर्मा की ओर फेंके गए पारी के 19वें ओवर में विलियम्सन ने छक्का और फिर चौका जड़कर इसमें इजाफा किया. इस ओवर में विलियम्सन एक और छक्का लगा सकते थे लेकिन मनन वोहरा ने बेहतरीन बचाव किया. आखिरी गेंद पर विलियम्सन ने चौका लगाया. ओवर में कुल 20 रन बने. पारी का आखिरी ओवर मोहित शर्मा ने फेंका, इसमें उन्होंने 11 रन दिए. 20 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट खोकर 207 रन रहा. केन विलियम्सन 54 रन (27 गेंद, चार चौके, दो छक्के) और मोइस हेनरिक्स 7 रन बनाकर नाबाद रहे. पंजाब के लिए मैक्सवेल ने सर्वाधिक दो विकेट लिए जबकि एक विकेट मोहित शर्मा के खाते में आया. करियप्पा ने अपने चार ओवर में 42 और ईशांत शर्मा ने चार ओवर में 41 रन खर्च किए. इन दोनों ही गेंदबाजों को विकेट हासिल नहीं हुआ.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियम्सन, मोइस हेनरिक्स, युवराज सिंह, दीपक हुडा, नमन ओझा (विकेटकीपर), आशीष नेहरा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल.
किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, मार्टिन गप्टिल, शॉन मार्श, इयोन मोर्गन, अक्षर पटेल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मोहित शर्मा, अनुरीत सिंह, केसी करियप्पा और ईशांत शर्मा.
लोकप्रिय
Source :NDTVइंडिया