केरन सेक्टर में LoC पर मारे गए 4 घुसपैठिए, PAK आर्मी की वर्दी में आए थे

जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के जाते ही सरहद पार से आतंकी हलचल बढ़ गई है. आज सुबह LoC पर सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में 4 आतंकियों को मार गिराया गया.

पाक सेना की वर्दी में थे आतंकी

ये दहशतगर्द पाकिस्तानी सेना की मदद से भारत के भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. वो पाकिस्तानी सेना की स्नो ड्रेस पहने हुए थे. सेना का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. केरन सेक्टर नियंत्रण रेखा के बेहद करीब है. यहां साल भर कड़ा पहरा रहता है लेकिन पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें भी लगातार की जाती हैं.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin