Jio की फ्री सर्विस अब 15 अप्रैल तक, कंपनी ने रजिस्ट्रेशन के लिए दी 15 दिन की और मोहलत

जियो ने अपने यूजर्स को एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने अपने ग्राहकों को प्राइम सर्विस के सब्सक्रिप्शन के लिए 15 दिन की और मोहलत दी है. इससे पहले यह स्कीम 31 मार्च तक ही थी, जिसको अब कंपनी ने बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया है यानी Reliance Jio के प्राइम सर्विस के लिए सब्सक्रिप्शन अभी 15 दिन तक जारी रहेगा.

कंपनी ने जियो प्राइम मेंबर्स के लिए 'समर सरप्राइज' का भी ऐलान किया है. इसके तहत तीन महीने तक सेवाएं मुफ्त देने की बात कही गई है. जियो के जो यूजर्स अब तक Reliance Jio की प्राइम मेंबरशिप नहीं ले पाए थे, वे अब 15 अप्रैल तक यह मेंबरशिप ले सकेंगे.

जिन्होंने टैरिफ चुकाया है, उनका जुलाई के लिए हो जाएगा कैरी फारवर्ड
प्राइम सर्विस के सब्सक्रिप्शन के लिए 99 रुपये देने होते हैं. हालांकि साथ में यूजर्स को जियो स्कीम का फायदा उठाने के लिए कंपनी की ओर से निर्धारित टैरिफ प्लान को भी रिचार्ज कराना होगा. जिन्होंने #JioPrime रजिस्ट्रेशन के साथ 303₹ का टैरिफ चुकाया है, उनका टैरिफ अब जुलाई के लिए कैरी फारवर्ड हो जाएगा.

एक महीने में सवा सात करोड़ बने प्राइम मेंबर
जियो के मुताबिक सिर्फ एक महीने में ही 7 करोड़ 20 लाख ग्राहक जियो प्राइम के मेंबर बन चुके हैं. कंपनी ने दावा किया कि इतने कम समय में मुफ्त सेवाओं को भुगतान सेवाओं में तब्दील करना बड़ा कदम है. लिहाजा इस अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया गया.

ग्राहकों की दिक्कतों को देखते हुए लिया फैसला

जियो के मुताबिक ग्राहकों की मांग को देखते हुए यह अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है. शुक्रवार शाम को कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जो ग्राहक किसी वजह से 31 मार्च तक जियो प्राइम के सदस्य नहीं बन पाए हैं, वे 99 रुपये और जियो के 303 रुपये या फिर किसी अन्य प्लान की खरीद के साथ सदस्यता हासिल कर सकते हैं. जियो यूजर्स ने प्राइम मेंबर बनने में आ रही दिक्कत की शिकायत की थी. इसके सब्सक्रिप्शन में लोगों को परेशानी आ रही थी, जिसके चलते जियो ने यह तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin