Jio Prime मेंबर नहीं बन सकते अब, कंपनी लाएगी नए प्लान !

Reliance Jio ने हाल ही में समर सरप्राइज ऑफर वापस लेने का ऐलान किया है. जिन्होंने पहले से इसके लिए रजिस्टर करा लिया है उन्हें यह ऑफर मिलेगा. कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया था कि अगले कुछ दिनों में इसके लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा. अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से Jio Prime के लिए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन हटा लिया है.

Jio Prime के लिए रजिस्ट्रेशन ऑप्शन वेबसाइट पर नहीं मिल रहा है. इसके अलावा यहां अब समर सरप्राइज जैसे ऑफर्स का भी कोई जिक्र नहीं है. हालांकि कंपनी जल्द ही नए और आक्रामक प्लान लॉन्च कर सकती है. Jio की वेबसाइट पर लिखा है, ‘हम अपने टैरिफ प्लान को अपडेट कर रहे हैं और जल्द ही हम और भी आक्रामक प्लान्स की शुरुआत करेंगे’

वेबसाइट को देखकर ऐसा लगता है कि अब यूजर्स प्राइम मेंबर्शिप के लिए भी रजिस्टर नहीं करा सकेंगे. कंपनी ने ऐलान किया था कि 15 अप्रैल तक जियो प्राइम की सब्सक्रिप्शन ली जा सकती है. हालांकि कुछ दिनों से इस बात पर शंसय बना हुआ था कि प्राइम सब्सक्रिप्शन भी खत्म होगी या फिर सिर्फ समर सरप्राइज ऑफर खत्म किया गया है.

नए प्लान में क्या हो सकता है? 
Reliance Jio को इसके आक्रामक और आकर्षक प्लान के लिए जाना जाता है. ऐसे में कंपनी नए आक्रामक प्लान के साथ अपने टैरिफ लॉन्च कर सकती है. जाहिर है कॉलिंग फ्री ही है ऐसे में ज्यादा डेटा वाले पैक्स की उम्मीद की जा सकती है.

आम प्राइम यूजर्स के लिए समर सरप्राइज ऑफर जैसे कुछ प्लान आने की भी संभावन है. क्योंकि ज्यादा तो नहीं पर कुछ लोग ऐसे हैं जो प्राइम मेंबर तो बन गए हैं, लेकिन 303 रुपये का रिचार्ज न कराने की वजह से समर सरप्राइज में शामिल नहीं हुए हैं.

Jio Prime के लिए जो अब सब्सक्राइब कराना चाहते हैं 

Jio ने फिलहाल Jio Prime की डेट खत्म होने का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन अब जब वेबसाइट पर प्राइम सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन नहीं है तो ऐसा माना जा सकता है कि अब इसकी डेट भी खत्म हो गई है. पहले जब समर सरप्राइज खत्म हुआ था, तब यह साफ नहीं था कि प्राइम सब्सक्रिप्शन की डेट 15 अप्रैल से कम होगी या नहीं.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin