इंस्टाग्राम पर कटरीना ने किया डेब्यू, टाइगर ने ऐसे किया वेलकम


सोशल मीडिया से दूर रहने वाली एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने कुछ महीने पहले ही अपना फेसबुक अकाउंट बनाया था. अब कटरीना इंस्टाग्राम पर भी आ गई हैं.

उन्होंने अपने अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर में कटरीना बीच पर नजर आ रही हैं. कुछ ही घटों में कटरीना के चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं.
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on



कटरीना का वेलकम उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान ने भी किया है. सलमान ने कटरीना संग अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, प्लीज टाइगरेस जिंदा है को इंस्टा पर वेलकम करिए.
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on


बहुत सालों से कटरीना सोशल मीडिया से दूर थीं. वो अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक से दूर ही रखना चाहती थीं. लेकिन रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने फेसबुक पर डेब्यू किया. बता दें कि बुधवार को कटरीना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर बताया था कि वो 27 अप्रैल को कुछ करने वाली हैं. लोगों ने कटरीना के इस पोस्ट के तरह-तरह के कयास लगाए थे. कुछ को लगा कि वो अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर कुछ अनाउंसमेंट करने वाली हैं.


इंस्टाग्राम ज्वॉइन करने के बाद कटरीना ने बताया कि मुझे @KatrinaKaif हैंडल मिल गया. आज इंस्टाग्राम के इंटरनेशनल टीम के कुछ लोगों के साथ मैं कुछ फन इवेंट करने वाली हूं.

फिल्मों की बात करें तो सलमान और कटरीना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin