योगी जैसे बाल कटवाएं नहीं तो मिलेगी सजा : मेरठ में एक स्कूल प्रबंधक का अजीब फरमान

मेरठ: सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एक स्कूल के प्रबंधक ने अपने छात्रों से शुक्रवार को कहा है कि वे योगी आदित्यनाथ की तरह बाल कटवाएं और ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कुछ अभिभावकों ने गुरुवार को इन आदेशों के खिलाफ स्कूल के बाहर प्रदर्शन भी किया था. आदेश में छात्रों से मांसाहार त्यागने को भी कहा गया है.


प्रदर्शन से डिगे बगैर स्कूल के प्रबंधक रंजीत जैन ने कहा कि जो स्कूल में रहना चाहते हैं, उन्हें निर्देशों का पालन करना होगा. उन्होंने चेतावनी दी, ‘निर्देशों के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन करने वालों की स्कूल भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.’ जैन ने कहा, ‘हम किसी भी कीमत पर छात्रों के टिफिन के डिब्बे में मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं देंगे.’

Source : NDTVइंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin