मिसेस इंडिया कॉन्टेस्ट : बिहार की इस महिला की खूबसूरती के आगे नहीं टिक पाईं 5000 कन्टेस्टेंट

नई दिल्ली: 'मिसेस इंडिया कॉन्टेस्ट' के फाइनल राउंड में बिहार के मुजफ्फरपुर शहर की तुहिना मनेंद्र ने अपनी जगह पक्की कर ली है. लगभग 5000 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ने के बाद तुहिना ने इस फाइनल राउंड में पहुंचने में सफल साबित हुईं. अब 12 से 14 अप्रैल के बीच इस कॉन्टेस्ट का फाइनल राउंड नई दिल्ली में होगा.

तुहिना ने कोलकाता से बीटेक किया है. 2013 में नौकरी शुरू करने के कुछ ही समय बाद शादी हो गई और पति के साथ यूएस चली गईं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तुहिना बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से इंस्पायर हैं. एक सितंबर 1989 को जन्मीं तुहिना का कहना है कि वह जब टीवी पर ऐश्वर्या राय को देखतीं थी, तो उसके मन में भी विश्व सुंदरी बनने की इच्छा होती थी.

तुहिना की माने तो जब वह बड़ी हुईं तो अपने पिता डॉ. मनेंद्र कुमार से 'मिस इंडिया कॉन्टेस्ट' और 'इंडियन आइडियल' में भाग लेने की परमिशन मांगी, लेकिन पेशे से शिक्षक पिता ने पहले उनसे स्टडी पर फोकस करने को कहा.

तुहिना के अनुसार पिछले साल उन्हें एक साइट पर 'मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट' के बारे में पता चला तो वह बचपन के सपने को पूरा करने में जुट गईं. जून 2016 में रजिस्ट्रेशन के बाद पांच हजार कंटेस्टेंट महिलाओं में तुहिना भी चुनी गई.

इसके बाद उन्होंने हर टास्क को पूरा किया. फोटोग्राफ और पर्सनल लाइफ से जुड़े प्रश्नों के बाद बीते दिसंबर में आधे घंटे तक टेलिफोनिक इंटरव्यू हुआ. इंटरव्यू में सोशल इश्यू से जुड़े कई सवाल पूछे गए थे. इनमें स्वच्छता अभियान से जुड़ा सवाल भी था.


नई दिल्ली में होने वाले इस फाइनल राउंड को जीतने में अगर तुहिना सफल साबित होती हैं तो फिर वह 'मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट' में इंडिया को रिप्रजेंट करेंगी, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी. 

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin