पीएम मोदी ने की 'उड़ान' सेवा की शुरूआत, कहा- हवाई यात्रा में हवाई चप्पल वाला नजर आएगा

देश के आम आदमी के लिए ‘उड़ान’ स्कीम गुरुवार से शुरू हो गई. जिसके जरिए सस्ते हवाई सफर का सपना आम आदमी पूरा कर पाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 अप्रैल को उड़ान स्कीम के तहत शिमला से दिल्ली के बीच की पहली फ्लाइट का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब हवाई जहाज में हवाई चप्पल वाले सफर करेंगे. उद्घाटन के बाद उन्होंने शिमला में ही एक रैली को भी संबोधित किया.

शिमला में रैली को संबोधित किया : 
इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने शिमला में एक रैली को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल सिर्फ देव भूमि ही नहीं है यह वीर भूमि भी है. इसके साथ ही चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि पहले शिमला से हवा देशभर में जाती थी लेकिन अब यूपी और उत्तराखंड (चुनावी परिणाम) से यहां हवा आ रही है. ताजा-ताजा दिल्ली की हवा भी हिमाचल में आ रही है. उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा और कहा कि शायद ही किसी सीएम को वकीलों को साथ इतना समय बिताना पड़ता है.

हवाई यात्रा केवल राजा-महाराजाओं की चीज नहीं है
इससे पहले एयरपोर्ट उन्होंने कहा कि अब यह जाहिर करना होगा कि हवाई यात्रा केवल राजा-महाराजाओं की चीज नहीं है. इस योजना की शुरूआत के साथ 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए 2500 रुपए लगेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह से हवाई यात्रा की कीमत टैक्सी से भी कम होगी. उन्होंने कहा कि इसे वे और फैलाएंगे.

किराया कम रखने के लिए सरकारी की स्कीम है
गौरतलब है कि उड़ान हवाई सेवा को छोटे शहरों तक पहुंचाना और किराया कम रखने के लिए सरकारी की स्कीम है. इसका मुख्य तौर पर छोटे शहर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सकेगा. शिमला-दिल्ली मार्ग पर एक उड़ान को हरी झंडी दिखाने के साथ ही कडप्पा-हैदराबाद और नांदेड-हैदराबाद मार्ग पर उड़ानों को भी हरी झंडी दिखाई.

रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपनी तरह की पहली योजना
पीएमओ ने बुधवार को ही एक ट्वीट में कहा था कि उड़ान-उड़े देश का आम आदमी बाजार आधारित व्यवस्था के जरिये रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपनी तरह की पहली योजना है. इस महत्वाकांक्षी स्कीम का मकसद सीधा आम लोगों को मिलेगा. पीएमओ ने कहा, ‘करीब 500 किलोमीटर के लिए एक ‘फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट’ विमान से एक घंटे की यात्रा या किसी हेलीकाप्टर से आधे घंटी की यात्रा का हवाई किराया 2500 रूपये रहेगा.’

2016 को जारी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति (एनसीएपी) की एक प्रमुख घटक
इसमें कहा गया था कि, ‘क्षेत्रीय रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हवाई यात्रा नागरिकों तक सुलभ बनाने के लिए ‘उड़े देश का आम नागरिक’ आरसीएस (क्षेत्रीय सम्पर्क योजना) अक्तूबर 2016 में लायी गई थी.’ उड़ान योजना 15 जून 2016 को जारी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति (एनसीएपी) की एक प्रमुख घटक है.


Source : ABP न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin