ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर 30 जून तक नहीं लगेगा सर्विस चार्ज

1 अप्रैल से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करवाने वालों के लिए एक खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने ट्रेन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पर सर्विस चार्ज की माफी 30 जून तक के लिए बढ़ा दी है।

नोटबंदी के बाद सरकार ने डिजिटल मोड से पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग को 23 नवंबर, 2016 से 31 मार्च 2017 तक सर्विस टैक्स से मुक्त कर दिया था। सरकार ने अब ये सीमा 30 जून तक बढ़ा दी है।

रेल मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे को ये निर्देश दिया है। आईआरसीटीसी की साइट से ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर 20 से 40 रुपए तक प्रति टिकट शुल्क लगते थे।

अब एक मिनट में बुक होंगे 15 हजार टिकट
आईआरसीटीसी के सर्वर को अपग्रेड किया गया है। बढ़ी हुई क्षमता और नई विशेषता से वेबसाइट पर एक मिनट में 15 हजार टिकट बुक किए जा सकते हैं। इससे बुकिंग के दौरान सर्वर धीमा नहीं चलेगा और यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin