अब हिंदी में भी कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई, जानें कैसे

पासपोर्ट के लिए अब आप हिंदी में भी आवेदन कर सकते हैं. जी हां विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हिंदी का भी एक प्रावधान रखा है.

दरअसल, यह कदम हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा अधिकारिक भाषा पर आधारित संसद समिति की नौवीं रिपोर्ट में भाषा को लेकर किए गए सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद उठाया गया है. रिपोर्ट साल 2011 में पेश की गई थी.

अब लोग पासपोर्ट का एप्ल‍िकेशन हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं और भर सकते हैं. समिति द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि पासपोर्ट बनाने वाले सभी दफ्तरों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों मे फॉर्म मिलने चाहिए.


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन सभी सुझावों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही पासपोर्ट और वीजा से संबंधित सभी जानकारियों को भी हिंदी व अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध कराया जाएगा.


पासपोर्ट ऑफिस और विभिन्न एम्बेसी में हिंदी जानने व लिखने वाले लोगों के लिए जॉब वैकेंसी बन गई है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin