Ola ने इस शख्स को थमा दिया 149 करोड़ रुपये का बिल


मुंबई में रहने वाले सुशील नरसीन 1 अप्रैल 2017 का दिन कभी नहीं भूल पाएंगे. उस दिन कैब बुक करने के बाद जो उनेक साथ जो हुआ वो शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा.

सुशील ने अपने निवास मुलुंड वेस्ट से वकोला मार्केट के लिए ओला कैब बुक किया लेकिन ड्राइवर उनके घर को ढूंढ पाने में नाकाम रहा क्योंकि उसका फोन काम नहीं कर रहा था. तब सुशील खुद ही ड्राइवर तरफ पैदल बढ़ने लगे लेकिन ड्राइवर ने राइड ही कैंसल कर ली.

जब सुशील ने दूसरी कैब बुक करने का प्रयास किया तब सुशील ने कुछ ऐसा देखा जिस पर आपको भी भरोसा नहीं होगा या आप अप्रैल फूल जोक समझेंगे. वो दूसरी कैब बुक नहीं कर पाए क्योंकि उनके वॉलेट में 1,49,10,51,648 रुपये बकाया थी. ये रकम 149 करोड़ से भी ज्यादा है. और कंपनी ने वॉलेट में पहले से मौजूद 127 रुपये भी काट लिए थे. इतना सब कुछ कंपनी ने केवल 3000 मीटर राइड के लिए किया था.


एनडीटीवी से बातचीत में सुशील ने बताया कि, शुरुआत में मुझे लगा कि ये शायद मुझे अप्रैल फूल बनाया जा रहा है. बाद में मैनें कंपनी के सोशल मीडिया से संपर्क किया. तब कंपनी ने जानकारी दी कि ऐसा तकनीकी कारणों से हुआ. कंपनी ने मेरे पैसे लौटा दिए और 149 करोड़ रुपये की तकनीकी खराबी को भी दो घंटे के भीतर ही दूर कर दिया.


Source : aajtak

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin