एंटी रोमियो-श्रीकृष्ण से जुड़े ट्वीट पर प्रशांत भूषण ने मांगी माफी, ट्वीट भी डिलीट किया

यूपी की योगी सरकार के द्वारा गठित किये गये एंटी रोमियो दस्ता में रोमियो की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से करने वाले वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने मंगलवार सुबह अपने बयान पर माफी मांग ली है.

प्रशांत भूषण ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया कि मुझे लगता है कि रोमियो दस्ता और कृष्ण को लेकर मेरे ट्वीट से लोगों को काफी ठेस पहुंचा, इसलिए मैं उसके लिए माफी मांगता हूं और ट्वीट को भी डिलीट करता हूं.

क्या था मामला?
मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने भगवान कृष्ण को लेकर टिप्पणी की थी. एंटी-रोमियो स्क्वॉड की आलोचना करते हुए भूषण ने भगवान कृष्ण को छेड़खानी करने वाला बताया. जबकि रोमियो को प्यार करने वाला करार दिया था. प्रशांत भूषण के इस ट्वीट के बाद काफी बवाल भी मचा था. देशभर में और सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी निंदा की गई थी.

बीजेपी का करारा जवाब
प्रशांत भूषण के इस ट्वीट पर बीजेपी ने करारा जवाब दिया था. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर भूषण को जवाब दिया. पात्रा ने लिखा,'कृष्ण को समझ ने में कई जन्म लेने पड़ेंगे. कितनी आसानी से कृष्ण को राजनीति में घसीट लाए. दुःख की बात है.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin