आईपीएल 10 का 22वां मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया . किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 198 रन बनाए और मुंबई की टीम को 199 रनों का लक्ष्य दिया था . हाशिम अमला ने अपना आईपीएल का पहला शतक जड़ा था . हाशिम अमला (104) और अक्षर पटेल (4) नॉट आउट रहे.
199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियन्स की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया. पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 198/4 रन बनाए थे, जवाब में मुंबई की टीम ने 15.3 ओवरों में 199/2 रन बनाकर मैच जीत लिया.
मुंबई के विकेट
मुंबई का पहला विकेट 5.5 ओवर में गिरा, जब मार्कस स्टॉनिस की बॉल पर पार्थिव पटेल (37) ग्लेन मैक्सवेल को कैच दे बैठे. इस वक्त टीम का स्कोर 81 रन था.
दूसरा विकेट 13.1 ओवर में 166 रन के स्कोर पर जोस बटलर (77) के रूप में गिरा. जब मोहित शर्मा की बॉल पर ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें कैच कर लिया.
बटलर ने लगाया अर्धशतक
जोस बटलर ने मुंबई के लिए शानदार लगाया. वे 37 बॉल पर 77 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इनिंग में बटलर ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने अपने 50 रन 24 बॉल पर पूरे किए थे.
बटलर ने पहले विकेट के लिए पार्थिव पटेल के साथ 35 बॉल पर 81 रन और दूसरे विकेट के लिए नीतिश राणा के साथ 44 बॉल पर 85 रन की पार्टनरशिप की.
पंजाब की इनिंग
टॉस हारकर पहले खेलते हुए पंजाब की टीम ने हाशिम अमला (104*) और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (18 बॉल पर 40 रन) की इनिंग की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया.
हाशिम अमला ने इस मैच में शानदार सेन्चुरी लगाई. जो आईपीएल-10 की दूसरी सेन्चुरी रही. मुंबई की ओर से मैक्लिंघन को 2 तो बुमराह और क्रुणाल को 1-1 विकेट मिला.
अमला ने बनाया शतक
हाशिम अमला ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर की पहली सेन्चुरी लगाई. वे 60 बॉल पर 104 रन बनाकर नॉट आउट रहे.
अपनी इनिंग के दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के भी लगाए. अपने 100 रन उन्होंने 58 बॉल पर पूरे किए थे.
प्वाइंट टेबल : कौन-सी टीम किस स्थान पर
1. मुंबई : 6 मैच, जीते 5, हारे 1, प्वाइंट 10, नेट रनरेट +0.623
2. कोलकाता : 5 मैच, जीते 4, हारे 1, प्वाइंट 8, नेट रनरेट +1.013
3. हैदराबाद : 6 मैच, जीते 4, हारे 2, प्वाइंट 8, नेट रनरेट +0.587
4. दिल्ली : 5 मैच, जीते 2, हारे 3, प्वाइंट 4, नेट रनरेट +1.157
5. पंजाब: 6 मैच, जीते 2, हारे 4, प्वाइंट 4, नेट रनरेट -0.606
6.बेंगलुरु : 6 मैच, जीते 2, हारे 4, प्वाइंट 4, नेट रनरेट -0.747
7.पुणे : 5 मैच, जीते 2, हारे 3, प्वाइंट 4, नेट रनरेट -0.942
8.गुजरात : 5 मैच, जीते 1, हारे 4, प्वाइंट 2, नेट रनरेट -1.096
Source : आजतक