आईपीएल-10 सीजन में गुजरात लायंस की ओर से छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के शुभम अग्रवाल को पहली बार 7वें मैच में खेलने का मौका मिला।
गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने किंग्स इलेवन के खिलाफ हुए मैच में भरोसा जताया और मैच का पहला ओवर थमाया। पहले ओवर में कुल 11 रन दिए।
शुभम ने अमला को 65 रनों के स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच लपक कर लायंस को तीसरी और बड़ी सफलता दिलाई। शुभम ने 4 ओवर में 42 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट लिया।
Source : नईदुनिया
