सुकमा नक्सली हमले के बाद राजीव राय भटनागर बनाए गए CRPF के नए DG, दो महीने से खाली था पद

नई दिल्ली: राजीव राय भटनागर को सीआरपीएफ का नया DG नियुक्त किया गया है. सुकमा में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे. नक्सली हमले के बाद इस पद को भरा गया है. सीआरपीएफ में DG का पद पिछले दो महीने खाली था.

आपको बता दें भटनागर उत्‍तर प्रदेश कैडर के 1983 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं. राजीव राय भटनागर पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. भटनागर एनसीबी के डायरेक्‍टर-जनरल के पद पर भी रह चुके हैं. अभी वे नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो के डायरेक्‍टर जनरल के पद पर आसीन हैं.

राजीव राय भटनागर को बेहद ही सूझबूझ वाला ऑफिसर माना जाता है. 28 फरवरी के बाद से सीआरपीएफ में DG का पद खाली पड़ा है. फरवरी में दुर्गा प्रसाद के रिटायर होने के बाद से ही ये पद खाली पड़ा है.



Source :ABPन्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin