संजय दत्त बने रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक, वायरल हुईं तस्वीरें

संजय दत्त पर बन रही बायोपिक की शूटिंग शुरू हो चुकी है. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पहले ही आ चुका है. अब इस फिल्म में रणबीर का दूसरा लुक भी लीक हो गया है. बता दें कि रणबीर कपूर संजय की बायोपिक में लीड रोल निभा रहे हैं.

अपने पहले लुक में रणबीर संजय के जवानी के दिनों वाले अंदाज में नजर आए थे लेकिन अब नई फोटोज में वह संजय के करंट लुक में नजर आ रहे हैं. पहली बार में फोटो को देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पांएगे कि ये संजय दत्त नहीं रणबीर कपूर हैं.

संजय दत्त पर बन रही इस बायोपिक के लिए रणबीर कपूर सख्त फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं. इसका असर उनकी बॉडी पर दिखने भी लगा है. निर्देशक राजकुमार हिरानी ने रणबीर को इस फिल्म के लिए साइन किया है. पहले इस तरह की रिपोर्ट आ रही थी कि रणबीर कैसे संजय की तरह दिख पाएंगे? लेकिन हाल में सामने आया रणबीर का लुक बिल्कुल संजय दत्त जैसा ही है. हालांकि, संजय दत्त की उम्र 57 साल है और उनके जैसा दिखने के लिए रणबीर को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने ऐसा करने के लिए 250 घंटे का संजय दत्त से जुड़ा फुटेज भी देखा है. इनमें फिल्म, वीडियो, इंटरव्यू वगैरह शामिल हैं. राजकुमार हिरानी पहले भी संजय दत्त से जुड़ी फिल्में बना चुके हैं, जिनमें मुन्नाभाई सीरीज की फिल्में शामिल हैं.


संजय दत्त की बायोपिक में संजय की पत्नी मान्यता दत्त के किरदार में दिया मिर्जा होंगी. जबकि 'मसान' फेम विकी कौशल संजय दत्त के दोस्त की भूमिका में होंगे.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin