जियो 2017 में कस्टमर्स को देगा DTH, ब्रॉडबैंड और ये तोहफा!

2016 में 4G की दुनिया में क्रांति लाने के बाद अब रिलायंस जियो 2017 में भी आपके लिए बड़ी सेवाएं लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस साल कंपनी अपनी एक नहीं बल्कि कई सर्विस और प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है. साल 2017 जियो आपके लिए कैसे खास बना सकता है ये हम आपको बता रहे हैं. इस साल जियो से बाजार को क्या उम्मीद है ये जानिए.

जियो फाइबर FTTH ब्रॉडबैंडः रिलायंस जियो अब जून में अपनी फाइबर सेवा को बाजार में उतार सकता है. जियो फाइबर कंपनी की फाइबर-टू-दी-होम (FTTH) ब्रॉडबैंड सेवा होगी. रिपोर्ट की मानें तो जियो देश के कई शहरों में इसका ट्रायल भी कर रहा है जो सफल रहा है. कंपनी का दावा है कि इस सेवा में यूजर को 1Gbps स्पीड मिलेगी जो बेहद ज्यादा है. कंपनी के मिनिमम प्लान भी 100Mbps वाले होंगे. ये अब तक का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान होगा. भारत में 1Gbps की स्पीड अब तक नहीं मिल रही है. दावे के बावजूद भी अब तक कोई कंपनी इतनी स्पीड मुहैया नहीं करा सकी है. ऐसे में जियो को लेकर आ रही ये रिपोर्ट अगर सच साबित होती है तो इससे इंटरनेट यूजर्स की बल्ले-बल्ले हो जाएगी.

जियो DTH सर्विसः टेलीकॉम के अलावा जियो DTH (डायरेक्ट टू होम) सर्विस की दुनिया में कदम रखने वाली है. खबरों की मानें तो कि ये 360 चैनल देगा जिसमें से 50 HD होंगे. डेटा की तरह ही कंपनी की DTH सेवा भी काफी सस्ती होने की उम्मीद है. जल्द ये सेवा शुरु की जा सकती है इसकी शुरुआत मुंबई से होने की उम्मीद है.


VoLTE फीचर फोनः रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी सस्ती दरों पर अब फीचर फोन्स भी लेकर आने वाली है. ये फीचर फोन 4G-VoLTE तकनीक वाला होगा. जिसकी कीमत 1500 रुपये से भी कम बताई जा रही हैं. ऐसा हुआ तो जियो इंटरनेट के साथ ही डिवाइस की दुनिया में भी नई क्रांति लाएगा.

Source : ABP न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin