जल गई सलमान की 'ट्यूबलाइट', उनके इस अंदाज पर फिदा हो जाएंगे आप

बॉलीवुड में हर साल ईद पर सलमान खान की बड़ी फिल्में आई हैं और इस साल भी सलमान की 'ट्यूबलाइट' आ रही है. फिल्म रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना रही है. इसका पहला पोस्टर बुधवार को रिलीज किया गया था और आज इसका दूसरा पोस्टर भी रिलीज हो गया है.

फिल्म के के डायरेक्टर कबीर खान ने इसे पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि जागो सलमान का सलाम अाया है. इस पोस्टर में सलमान का लुक थोड़ा फनी और काफी क्यूट नजर आ रहा है. सलमान सलाम कर रहे हैं और उनके गले में बूट्स पड़े हुए हैं.

फिल्म के पहले पोस्टर में सलमान का चेहरा नहीं दिख रहा है और इसकी खास बात उस पर लिखी ये लाइन है... 'क्या तुम्हें यकीन है?'

सोशल मीडिया में पोस्टर लॉन्च होते ही ये ट्रेंड करने लगा है. इससे पहले इस फिल्म सेंट्रल इंडिया (सीआई) को छोड़कर ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन ने सभी अधिकारों को एनएच स्टूडियोज को 132 करोड़ रुपये में बेच दिया है. यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है, क्योंकि शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' के रिकॉर्ड को 125 करोड़ रुपये में बेचा गया था.

वहीं कबीर खान निर्देशित फिल्म 'ट्यूबलाइट' इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म में शाहरुख खान ने कैमियो किया है. कटरीना की बर्थडे पार्टी में दोनों के बीच मन-मुटाव हुआ था, जिसके कई वर्षों बाद अब जाकर दोनों में दोस्ती हुई है.

'ट्यूबलाइट' ही‍रोइन एक चीनी अदाकारा हैं जिनका नाम जूजू है. वह कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम भी कर चुकी हैं. वहीं 'ट्यूबलाइट' की कहानी भारत-चीन युद्ध पर आधारित बताई जा रही है.


निर्देशक कबीर खान के साथ सलमान खान की ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्में दे चुके हैं. फिल्म 23 जून 2017 को रिलीज हो रही है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin