2,000 रुपये से कम का भुगतान चेक से करने पर SBI कार्ड ने लगाया 100 रुपये का शुल्‍क

एसबीआई कार्ड ने दो हजार या उससे कम का भुगतान चेक से करने वालों से 100 रुपये का शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है. एसबीआई कार्ड के चालीस लाख से अधिक ग्राहक है. उसने एक अप्रैल से यह शुल्क वसूलना शुरू किया है. कंपनी ने कहा है कि यह कदम सरकार की डिजिटल लेनदेन बढ़ाने की नीति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

कंपनी ने कहा, ''एक अप्रैल 2017 से 2,000 रुपये या इससे कम का भुगतान चेक से करने पर 100 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा.'' इससे ज्यादा की राशि के चेक से भुगतान पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं है.


कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय जसूजा ने कहा कि उसके 90 प्रतिशत ग्राहक गैर-चेक माध्यम से ही भुगतान करते हैं.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin