अगर आप पैसों को लेकर परेशान हैं, अगर आपसे कहा जाए कि अब आपको हर महीने 50 हजार रूपए मिलेंगे। तो आप खुश हो जाइए क्योंकि यह अफवाह नहीं सच है। जी हां क्योंकि अब SBI आपको हर महीने 50 हजार रूपए कमाने का मौका देगी वो भी घर बैठे। सरकार ने ये बहुत अच्छा अवसर दिया है घर बैठेे कमाई करने का। इसमें न ही किसी प्रकार की परेशानी है और न ही किसी तरह का आपको भुगतान करना होगा। तो आइए जानें कैसे कमा सकते हैं 50 हजार रूपए वो भी घर बैैठे ?
एसबीआई देश में 7000 एटीएम लगाने जा रहा है जिसके लिए बैंक ने यूएस बेस्ड एटीएम मैन्युफैक्चरर कंपनी एनसीआर कॉरपोरेशन को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। तो आप भी एसबीआई का एटीएम लगाकर हर महीने 50 हजार से अधिक रूपए कमा सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी एटीएम राष्ट्रीय राजधानी परियोजना क्षेत्र में और छोटे शहरों में लगाए जाएंगे। पूरे देश में एसबीआई के 43 हजार एटीएम हैं, जिनसे रोजाना करीब 2,400 करोड़ रूपए निकाले जाते हैं और इनसे करीब 25 करोड़ ट्रांजेक्शन होते है।
आइए आपको बताते हैं कैसे करे आवेदन
SBI का एटीएम लगवाने के लिए आप सीधे अप्लाई कर सकते हैं। जिसके बाद आप एसबीआई के ब्रांच में जाकर एटीएम लोकेशन मालूम कर सकते हैं और फिर आप अपनी दुकान या जमीन की लोकेशन बैंक को बता सकते हैं और बैंक एटीएम के लिए अप्लाई कर सकते है।
