थाइलैंड में एक युवक के साथ ऐसा हादसा हुआ, जो उसके लिए तो जान सुखाने वाली थी, लेकिन इस आफत को लेकर उसने जिस तरह से प्रतिक्रिया जाहिर की उसे लेकर इंटरनेट पर खूब चटखारे लिए जा रहे हैं. वीडियो में दिखता है कि युवक संभवत: किसी इंटरनेट कैफे में बैठा है. इसके बाद वह चुहलबाजी करते हुए दरवाजे की ओर बढ़ता है, तभी एक सांप रेंगते हुए अंदर घुस जाता है और उसके बाद जो कुछ हुआ उसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
उस शख्स को एहसास होता है कि सांप उसके पिछले हिस्से पर काटने की कोशिश कर रहा है. इसे देखते हुए वह तिलमिला जाता है. वह सिरकटी मुर्गी की तरह फड़फड़ाने लगता है और किसी तरह सांप से छुटकारा पा लेना चाहता है, लेकिन ऐसा करते हुए वह एक आदमी से जोर से टकरा जाता है, जो किसी गेंद की तरह फर्श पर लुढ़क जाता है.
आखिरकार यह आदमी किसी तरह सांप के चंगुल से बच निकलता है, लेकिन तब तक काफी तमाशा हो चुका रहता है. देखें यह वीडियो
https://youtu.be/XTZymwd1LSE
वहां मौजूद बाकी लोग जान बचाने के लिए कुर्सियों पर खड़े हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि सांप किस कोने जाकर दुबक गया. यह घटना कथित रूप थाइलैंड के विसेट चाई चान जिले में 8 अप्रैल को हुई. लेकिन जरा सोचिए कि कहीं हमारे और आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ होता, तो क्या हमारा रिएक्शन इससे अलग होता.
