सुनील ग्रोवर 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' सीजन 6 को होस्ट करेंगे!

कॉमेडियन कपिल शर्मा से हुए झगड़े के बाद से सुनील ग्रोवर ‘द कपिल शर्मा शो’ से अलग हो चुके हैं. पहले ये खबरें थीं कि सुनील ग्रोवर नए कपिल शर्मा के शो को रिप्लेस कर सकते हैं. लेकिन हाल ही में सामने आईं खबरों में दावा किया गया कि अभिनेता सलमान खान कपिल शर्मा के शो को रिप्लेस करेंगे.

अंग्रेजी अखबार डीएनए की रिपोर्ट में बताया गया है कि सुनील ग्रोवर को सोनी टीवी के शो ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ के सीजन 6 को होस्ट करने के लिए ऑफर दिया गया है. आपको बता दें कि ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ शो के सीजन 5 को कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और मोना मिर्जा ने होस्ट किया था.

खबर में दावा किया गया है कि ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ सीजन 6 के जज पहले की तरह म्यूजिक कम्पोजर अनु मलिक और कोरियोग्राफर फरा खान ही होंगे. सोनी का यह शो इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद आनएयर हो सकता है.

कपिल शर्मा के शो का हिस्सा रहे कॉमेडियन अली असगर, चंदन प्रभाकर और प्रीति सिमोस ने भी सुनील और कपिल के बीच हुए विवाद के बाद खुद को द कपिल शर्मा शो से अलग कर लिया था. खबर में बताया गया है कि अली असगर, चंदन प्रभाकर और प्रीति सिमोस भी सुनील के साथ इस शो का हिस्सा बन सकते हैं.

आपको बता दें कि कपिल शर्मा से हुए झगड़े के बाद से सुनील के नए शो को लेकर कई तरह की खबरें आईं हैं, पर वह इन दिनों लाइव इंवेट में ही लोगों का मनोरंजन करते हुए नज़र आ रहे हैं. कॉमेडियन अली असगर इन दिनों विदेश टूर पर गए हुए हैं, जबकि चंदन प्रभाकर एक पंजाबी फिल्म में काम करने में व्यस्त है.


बीते महीने की 16 तारीख को एक फ्लाइट में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा हो गया था. कपिल शर्मा ने इस झगड़े में सुनील ग्रोवर पर जूता फेंक दिया था. इस घटना के बाद से ही ये चारों कॉमेडियन ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा नहीं हैं.

Source : ABP न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin