मशहूर गुलाटी की कॉमेडी क्लिनिक में उमड़ी दर्शकों की भीड़

अभिनेता सुनील ग्रोवर ने राजधानी में आयोजित अपने लाइव शो के दौरान दर्शकों को एक बार फिर अपने लोकप्रिय टीवी किरदार ‘मशहूर गुलाटी की कॉमेडी क्लीनिक’ के जरिए गुदगुदाया. इस शो में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी.

लोगों ने न सिर्फ सुनील का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, बल्कि उनके लतीफों पर ठहाके भी लगाए. सुनील ने रेडियो सिटी के सहयोग से यहां तालकटोरा स्टोडियम में अपना कॉमेडी शो पेश किया.

सुनील के विभिन्न अवतारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. सुनील का मंच पर साथ देने के लिए कॉमेडी कालकार कीकू शारदा और अन्य लोकप्रिय कलाकार भी मौजूद थे.

सुनील ने शो के समापन के बाद संवाददाताओं को बताया, “मैं सभी से मिले प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं. मेरे शो के लिए समय निकालने पर मैं उन सबका आभार जताना चाहता हूं. मुझे लगता है प्यार खास है, क्योंकि सबकुछ आता है और चला जाता है, लेकिन प्यार हेमशा कायम रहता है. ” हाल ही में सुनील ग्रोवर ने अपने लाइव शो की जानकारी फेसबुक पर भी शेयर किया था…


इस शो का आयोजन करने वाले ‘लाइव इवेंट्स एंड एटंरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक रजत तनेजा ने कहा कि वह दर्शकों द्वारा सुनील के शो को मिली शनदार प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं.

तनेजा ने बताया कि इस शो को आयोजित करने की योजना सुनील की कपिल शर्मा के साथ हुई लड़ाई के पहले ही बन गई थी. तनेजा का कहना है कि इस शो को अयोजित करने के पीछे का कारण यह है कि वह दिल्ली में कुछ ऐसा करना चाहते थे जो पहले कभी नहीं हुआ हो.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin