BSF ने तेज बहादुर का किया कोर्ट मार्शल, वीडियो बनाकर छवि खराब करने का आरोप

बीएसएफ ने जवान तेजबहादुर यादव को बुधवार को बर्खास्त कर दिया है. जांच में पाया गया था कि तेजबहादुर यादव के कारण बीएसएफ की छवि को नुकसान पहुंचा है. आपको बता दें कि तेज बहादुर यादव ने कुछ समय पर सुरक्षा बलों को मिलने वाले खराब खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जो कि वायरल हो गया था. वीडियो के वायरल होने के कारण इस मुद्दे पर काफी बवाल मचा था.
क्या कहा पत्नी शर्मिला ने?
तेजबहादुर यादव को बीएसएफ से बर्खास्त करने के फैसले पर तेजबहादुर यादव की पत्नी शर्मिला ने कहा सरकार ने काफी गलत किया है. उन्होंने बस वहां की स्थिति दर्शाया था. 20 साल से ऊपर की नौकरी के बाद बीएसएफ से बर्खास्त किए जाने का कदम काफी गलत है.
क्या ने क्या लगाए थे आरोप?
तेज बहादुर यादव ने वीडियो में आरोप लगाया था कि बीएसएफ जवानों को मिलने वाली दाल और परांठे की क्वालिटी बेहद खराब है. उनका कहना था कि कई बार जवानों को 11 घंटे बर्फ में खड़ा रहने के बाद भूखे पेट सोना पड़ता है. यादव का दावा था कि जवानों को मिलने वाले राशन में सीनियर अफसर धांधली कर रहे हैं. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए थे.
बीएसएफ ने ये दी थी सफाई
बीएसएफ ने गृह मंत्रालय को सौंपी गई शुरुआती रिपोर्ट में यादव के आरोपों को सिरे से खारिज किया था. हालांकि मामले की अंतिम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. लेकिन बीएसएफ ने गृह मंत्रालय को बताया है कि 29वीं बटालियन के किसी दूसरे जवान ने यादव के आरोपों की तस्दीक नहीं की थी.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin