FB और whatsapp पर किसी की लोकेशन ट्रेस करना है तो आजमाएं ये तरीका

आज हम सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए काफी लोगों से जुड़े रहते हैं। हम अपने दोस्तों से भले ही न मिलें, लेकिन उनसे फेसबुक और व्हाट्सएप पर बातें हमेशा होती रहती हैं।

क्या आपने कभी ये सोचा है कि चैटिंग के अलावा फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए कई बातों का पता लगाया जा सकता है? आपको बता दें कि आप फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए अपने दोस्त की लोकेशन जान सकते हैं।

तो हम आज आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसके द्वारा आप सामने वाले व्यक्ति की लोकेशन का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ आसान से उपाय करने होंगे।

आईपी एड्रेस से लोकेशन ट्रेस करना:
1.  सबसे पहले, अपने दोस्त से चैट करना शुरू करें, जिसका IP एड्रेस आपको चाहिए। ये सुनिश्चित कर लें कि कंप्यूटर में चल रही सभी एप्स बंद हो। अब कीबोर्ड में Win+R को प्रेस करें।

2. अब टाइप करें cmd और एंटर करें।

3. अब एंटर करने के बाद में कमांड प्रोम्प्ट में netstat-an टाइप करें और एंटर करें।

4. अब उस आदमी का IP एड्रेस नोट कर लें।

5. अब आपको इस लिंक के साथ IP एड्रेस को टाइप कर उसको स्कैन करना होगा, जिससे आप लोकेशन जान सकते है।


Source : naidunia

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin