12 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है यह VIDEO, हंसने को मजबूर कर देगा 3 साल का बच्चा

बीजिंग: कहते हैं कुदरत ने बच्चे के रूप में दुनिया को सबसे प्यारा तोहफा दिया है. कई बार तो कोई बच्चा अपने टैलेंट से लोगों के दिलों में बैठ जाते हैं. चीन के तीन साल के बच्चे का एक ऐसा ही वीडियो सोशल साइट्स पर काफी देखा और शेयर किया जाता है. इस वीडियो में चीन के इस बच्चे का डांस इतना प्यार है कि वहां मौजूद सारे लोग हंसते-हंसते लोटपोट होते दिखे रहे हैं. यू-ट्यूब पर मौजूद इस वीडियो को लगभग 12 करोड़ (118,750,502) बार देखा चुका है. शायद आप भी इस वीडियो को देखकर मुस्कुराने को मजबूर हो जाएंगे. दरअसल, यह वीडियो चीन के एक टीवी रियल्टी शो का है. इसमें ऑडिशन के लिए एक मासूम बच्चा आता है और सबके दिलों पर छा जाता है.

जब यह बच्चा स्टेज पर आता है तो शो के जज कहते हैं, यह छोटा सा बच्चा क्या कर सकता है. जब वह बच्चा डांस करना शुरू करता है तो लोग हैरत में पड़ जाते हैं. इस बच्चे का नाम जेंग जुन हाओ है. हरे रंग का स्वेट शर्ट और नीली पैंट पहनकर डांस करता यह बच्चा बेहद प्यार लगता है.  वीडियो में दिख रहा है कि शो के सेट पर मौजूद कई लोग हंसते हुए लोटपोट हो रहे हैं.


यह बच्चा और भी प्यारा इसलिए लगता है क्योंकि उसका डांस देखकर वहां मौजूद सारे लोग हंस रहे होते हैं, लेकिन उसके चेहरे पर जरा भी हरकत नहीं होती है. वही बिल्कुल सीरियस होकर अपनी प्रस्तुति देता रहता है. वह तरह-तरह के डांस स्टेप करता है. जजों का हावभाव देखकर ऐसा लग रहा है मानो उन्होंने इस टैलेंट का अंदाजा भी नहीं लगाया होगा.


इस वीडियो को देख आपको समझ आ जाएगा कि आखिर छोटा से बच्चे में कितना टैलेंट है. इस बच्चे की अपनी ही अलग खासियत है यह अपने साथ स्टेज में एक लगैज लेकर जाता है जो कि नार्मल बैग न होकर एक स्पीकर होता है. जिसे रिमोट से गाना बदलते है. इस रिमोट को जज ने लेकर जैसे-जैसे बटन दबाया वैसे ही इस बच्चे के डांस का स्टाइल बदल जाता है.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin