राजस्थान में शादी का अनूठा कार्ड वायरल, PM मोदी से जुड़ा है तार


सोशल मीडिया पर एक शादी कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। ये कार्ड लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्ड की खासियत है कि इसके तार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़े हुए है। जी हां पीएम मोदी ने स्लोगन के साथ शादी का ये कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्ड में परिवारवालों ने श्लोकों की जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगाया है और चार दोहे लिखे हैं।

कार्ड पर स्वच्छता लोगो के नीचे लिखा है:

‘मेरा सपना, घर परिवार का सपना, शौचालय उपयोग ही, सम्मान है अपना।’
‘घर महकेगा, परिवार महकेगा, बेटी पढ़ाओ, जग महकेगा।’
‘जन-जन का है, बस एक ही सपना, खुले में शौच मुक्त हो भारत अपना।’
‘जन-जन की है जिम्मेदारी, घर-घर शौचालय ही समझदारी।’


ये काम दूल्हे के चाचा रामविलास मीना का हैं, जो पंचायत प्रसार एवं स्वच्छता अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। रामविलास ने अपने भतीजे की 29 अप्रैल को होने जा रही शादी के लिए छपवाए कार्ड पर बाल-विवाह पर रोकथाम के साथ पीएम के स्वछता अभियान का संदेश दे रहे नारे लिखवाए हैं।

इन कार्डों के माध्यम से घर-घर मे शौचालय बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। बता दें कि हाल ही में हाडोती संभाग की प्रथम ओडीएफ पंचायत समिति खानपुर के पहले पायदान पर आने में स्वच्छता प्रभारी मीना का विशेष योगदान रहा है। दूल्हे के चाचा को जिला एवं राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया गया है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसा ही एक शादी का कार्ड वायरल हो चुका है। ये कार्ड मैसूर में रहने वाले एक शख्स ने छपावाया था, जिसको खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा। मैसूर के रहने वाले आकाश जैन ने पीएम मोदी को अपनी बहन की शादी का कार्ड ट्वीट किया। आकाश की बहन की शादी के कार्ड पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो बना हुआ है।

Source : India TV

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin