लंबे समय से दो बार के ओलिंपिंक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) से जुड़ने की चर्चाएं चल रही थी। लेकिन अब सारी संशय के बादल छट चुके हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार डब्ल्यूडब्ल्यूई का हिस्सा नहीं होंगे।
डब्ल्यूडब्ल्यूई के उपाध्यक्ष केनयोन सीमैन ने बताया कि सुशील से लंबी चर्चा के बावजूद बात नहीं बनी। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने पिछले साल अक्टूबर में सुशील से संपर्क किया था जिसकी पुष्टि इस दिग्गज पहलवान ने खुद की थी हालांकि उनके प्रतिनिधित्व को लेकर बात नहीं बन सकी।
डब्ल्यूडब्ल्यूई के उपाध्यक्ष सीमैन ने कहा, 'मैं उससे मिलकर खुश था। निश्चित तौर पर वह ऐसा व्यक्ति है जो सम्मान का हकदार है। वह राष्ट्रीय आइकन है। लेकिन उसे मनाना हमारे लिए मुश्किल रहा। भारत में राष्ट्रीय आइकन होने के बाद अमेरिका आना जहां बेहद प्रतिस्पर्धी प्रणाली के बीच उसे आगे बढ़ने की कोई गारंटी नहीं थी। इसलिए हमारे लिए उसे यह कहना काफी मुश्किल था कि आप भारत में यह शानदार जीवन छोड़ दो और इस सब को अमेरिका में जोखिम में डाल दो जहां कुछ भी तय नहीं है'।
डब्ल्यूडब्ल्यूई भारतीय बाजार में पकड़ बनाने को लेकर पूरी तरह उत्साहित थी। लेकिन सुशील कुमार के पीछे हटने के बाद अब कंपनी सुशील के दर्जे के किसी भारतीय एमेच्योर पहलवान के साथ करार कर सकती है। आपको बता दें कि द गेट्र खली के हटने के बाद से कोई भारतीय डब्ल्यूडब्ल्यूई में बड़ा नाम नहीं बना पाया है।
Source : naidunia
