महीनों के अफवाहों के बीच क्रिकेटर जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से सगाई कर ली है. जहीर ने कुछ देर पहले सागरिका संग अपनी तस्वीर पोस्ट करते लिखा, अपनी पत्नी के च्वाइस पर कभी हंसना नहीं चाहिए. आप उन्हीं में से एक हैं. जीवन भर के साथी.
इस तस्वीर में सागरिका अपनी सगाई की रिंग भी दिखा रही हैं. सागरिका ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर जहीर संग तस्वीर शेयर कर लिखा- जिंदगी भर के साथी.Never laugh at your wife's choices. You are one of them !!! Partners for life. #engaged @sagarikavghatge pic.twitter.com/rUOtObFhiX— zaheer khan (@ImZaheer) 24 April 2017
— Sagarika Ghatge (@sagarikavghatge) 24 April 2017
जहीर फिलहाल IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कैप्टन हैं. कई IPL मैचों के दौरान भी सागरिका को जहीर को चीयर करते हुए देखा गया. दोनों को फिल्मों के प्रीमियर पर भी एक साथ देखा गया है. सागरिका 2007 में आई फिल्म 'चक दे इंडिया' में प्रीति सबरवाल के रोल से फेमस हुईं थीं. छोटे पर्दे पर सागरिका 'फीयर फेक्टर:खतरों के खिलाड़ी (सीजन 6)' में भी नजर आ चुकी हैं. 'चक दे इंडिया' के अलावा सागरिका 'फॉक्स', 'मिले ना मिले हम', 'रश' जैसी फिल्मों भी कर चुकी हैं.
Source : आजतक
