लखनऊ के दो पेट्रोल पंपों पर STF का छापा, मशीन के अंदर तारों में मिली छेड़छाड़, 10 कर्मचारी हिरासत में

यूपी की राजधानी लखनऊ में एसटीएफ की टीम ने फिर दो पेट्रोल पंप से चिप और रिमोर्ट जब्त किए हैं. इन पंपों पर चिप और रिमोर्ट के जरिए पेट्रोल में हेराफेरी हो रही थी. एसटीएफ ने पेट्रोल पंप के दस कर्मचारियों को हिरासत में लिया है.

लखनऊ में एसटीएफ की टीम ने जब इस पेट्रोल पंप की जांच शुरू की तो उसे मशीन के अंदर कुछ ऐसे तार मिले जो पहले से नहीं लगे हुए थे. एसटीएफ की टीम के साथ मशीन बनानेवाली कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने मशीन में हेराफेरी को तुरंत पकड़ लिया.

एसटीएफ की टीम लखनऊ के दूसरे पेट्रोप पंप पर पहुंची तो वहां रिमोट के जरिए पेट्रोल चोरी की बात सामने आयी. एसटीएफ की टीम ने इस मामले में पेट्रोल पंप पर काम करनेवाले कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि तेल में हेराफेरी का खेल लंबे समय से चल रहा था.


कल लखनऊ के एक औऱ पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है. लखनऊ के इस पेट्रोल पंप का मालिक और कर्मचारी फरार हो गए हैं. कानपुर में भी तीन पेट्रोल पंपों पर छापे पड़े हैं. लखनऊ में एटीएस के छापे से खुलासा हुआ था कि पेट्रोल पंप एक खास तरह की चिप के जरिए घटतौली कर आपकी जेब काटी जा रही है.

Source : ABP न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin