64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: अक्षय बेस्ट एक्टर, सोनम 'नीरजा' के लिए सम्मानित

आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वि‍तरित किए गए. कुछ दिन पहले इन पुरस्कारों की घोषणा हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर चुना गया था. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह शाम 6 बजे से शुरू हुआ. यहां मशहूर निर्देशक के. विश्वनाथ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दि‍या गया.

इसके अलावा सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट फिल्म के नेशनल अवॉर्ड का सम्मान मिला,
जबकि फिल्म 'रुस्तम' के लिए अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर चुने गए.

'दंगल गर्ल' जायरा वसीम के लिए भी ये नेशनल अवॉर्ड खास रहे. उनको बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है. वहीं सामाजिक मुद्दों पर संदेश देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड 'पिंक' को मिला. बता दें कि इस बार अवॉर्ड्स में बायोपिक पर बनी फिल्मों का जलवा रहा.
गौरतलब है कि नेशनल अवॉर्ड्स से हर साल फिल्मों की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ काम को सम्मानित किया जाता है. इसमें दो श्रेण‍ियों - फीचर और गैर फीचर फिल्म के तहत पुरस्कार दिए जाते हैं. दोनों ही श्रेणि‍यों में इस बार एक-एक नई कैटिगरी जोड़ी गई है.

अक्षय कुमार ने राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण करने से पहले अपनी ये फैमिली फोटो शेयर की-

जूरी मेंबर्स के साथ वैंकेया नायडू ने ये ट्वीट किया -

बेस्ट एनिमेशन फिल्म का अवॉर्ड हिंदी मूवी महायोद्धा राम को मिला है -

सोनम कपूर द्वारा अभ‍िनीत 'नीरजा' को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड -

 जायरा वसीम को 'दंगल' के लिए बेस्ट सपोर्टि‍ंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला-



अजय देवगन की शि‍वाय को भी मिला नेशनल अवॉर्ड -

अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड -


बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला मलयालम एक्ट्रेस सुरभ‍ि को
बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड मिला आदिश परवीर को मलयालम फिल्म कुंजु दैवम के लिए मिला.


मुख्य सूची इस प्रकार है -
बेस्ट फिल्म: कासव
बेस्ट हिंदी फिल्म: नीरजा
बेस्ट बांग्ला फिल्म: बिसोर्जन
बेस्ट कन्नड़ फिल्म: रिजर्वेशन
बेस्ट मराठी फिल्म: दशक्रिय
बेस्ट गुजराती फिल्म: रॉन्ग साइड राजू
बेस्ट तमिल फिल्म: जोकर

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin