आमिर खान की फिल्म में कंफर्म हुई उनकी 'बेटी', जून से करेंगे शूटिंग

फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख को अगली फिल्म बन गई है. इसमें वह एक बार फिर अपने मेंटर आमिर खान के साथ काम करेंगी. बता दें कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में फातिमा सना शेख फाइनल हो गई हैं.

इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर के नाम की भी चर्चा थी. तो कहा यह भी जा रहा था कि इसमें आलिया भट्ट को भी रोल मिल सकता है. बहरहाल अब इन खबरों को विराम लगाते हुए फातिमा सना शेख की मौजूदगी आधिकारिक तौर पर यशराज फिल्म्स ओर से कंफर्म कर दी गई है.

कुछ दिन पहले फातिमा ने इसके लिए लुक टेस्ट भी दिया था. और साथ ही याद भी दिला दें कि फातिमा बतौर चाइल्ड आर्ट‍िस्ट कमल हासन के साथ 'चाची 420' में काम कर चुकी हैं. कमल और आमिर जैसे दो दिग्गजों के साथ काम करने के बाद वैसे ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान फातिमा के लिए और भी बड़ा मौका होगा क्योंकि इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी होंगे.

जून से शुरू होगी शूटिंग
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग इसी साल जून में शुरू की जाएगी और यह अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज की जा सकती है. बताया जा रहा है कि इसकी कहानी हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' पर आधारित है.


अब दंगल को तो 'पापा-बेटी' ने हिट करा दिया, अब इंतजार इस बात का है कि इस फिल्म में ये किस अंदाज में सामने आते हैं और क्या उतने ही हिट ही रहते हैं!

Source :आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin