अदनान सामी के घर आई नन्ही परी, ट्विटर पर बताया नाम

अदनान सामी बेहद खुश हैं क्योंकि उन्होंने जो दुआ मांगी थी, वह पूरी हो गई है. दरअसल, अदनान सामी ने आज सुबह ट्विटर पर जानकारी दी थी कि उनके घर नन्ही परी आई है.

अदनान ने ट्वीट किया कि वह और उनकी वाइफ रोया इससे बेहद खुश हैं क्योंकि वे दोनों एक बेटी ही चाहते थे और इसी बात की दुआ कर रहे थे. अदनान ने बेटी का मदीना रखा है.

देखें अदनान सामी का ट्वीट -
अदनान सामी के घर डबल सेलिब्रेशन
बेटी से आने से तो अदनान सामी खुश हैं ही, इसके अलावा उनके यहां एक और जश्न होगा. दरअसल, अदनान सामी को हाल ही में ब्रिटिश पार्लियामेंट की ओर से म्यूजिक की दुनिया में अचीवमेंट पाने के लिए एशियन अवॉर्ड मिला है. और इसके लिए वह अपनी बेटी को लकी चार्म मानते हैं.
इस अवॉर्ड को लेते हुए अदनान ने कहा था - मैं इसे अपने पिता को समर्पित करता हूं और भारत के नाम पर लेता हूं.

भारत की नागरिकता ली थी
अदनान सामी ने भारत की नागरिकता ग्रहण की है. आज तक के एजेंडा कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि यदि भारत में असहिष्णुता का माहौल होता तो वे कभी भी यहां की नागरिकता नहीं मांगते. यदि वह यहां रहना चाहते हैं तो इसका साफ मतलब है कि यहां सबकुछ ठीक है. वह भारत में ही रहना चाहते हैं. उन्होंने भारत को अपनी कर्मभूमि बताया था और यह भी कहा कि उन्हें यहां से बहुत प्यार मिला है.

Source : Aajtak

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin