नई दिल्ली : अमिताभ बच्चन राम गोपाल वर्मा निर्देशित 'सरकार' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में सुभाष नागरे के किरदार के साथ फिर से लौटने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. इस आनेवाली फिल्म का मुख्य आकर्षण है गणपति आरती, जिसे अमिताभ खुद गा रहे हैं.
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. जिसमें लोगों ने काफी पसंद किया. फिल्म में सबसे खास है गणपति आरती, जिसे अमिताभ बच्चन ने खुद गाया है. मुंबई के बीच पर फिल्माया यह ट्रैक गणपति विसर्जन का है, जिसमें गणपति की बहुत बड़ी मूर्ति नजर आएगी. इस आरती को रोहन विनायक ने कम्पोज किया है.
मुंबई के बीच पर फिल्माया यह ट्रैक गणपति विसर्जन का है, जिसमें की सिर वाले गणपति की बहुत बड़ी मूर्ति नजर आएगी. अब अमिताभ की आवाज में गणपति की इस आरती का क्या असर एक अलग ही रंग दिखा रहा है.
अमिताभ ने बताया कि जिस तरह से यह आरती तैयार किया गया है, यह भाषाओं के बंधन को तोड़ता है. आरती के लिए अपनी आवाज देने के बारे में उन्होंने कहा कि 'सरकार 3' में इसे गाकर वह खुद को गौरवान्वित और भाग्यशाली महसूस करते हैं.
अमिताभ ने कहा कि वह प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में आरती गा चुके हैं और उन्होंने इस बारे में राम गोपाल वर्मा को बताया और कहा कि ऐसा ही हम फिल्म में भी कर सकते हैं. अमिताभ ने बताया कि उन्होंने इसे अलग टोन दिया है, लेकिन भावनाएं, इमोशन और ईश्वर के प्रति श्रद्धा की भावना ठीक वैसे ही बरकरार है जैसा कि ऑरिजनल आरती में है.
सरकार 3 की कहानी है सुभाष नागरे की जिसका किरदार अमिताभ बच्चन निभा रहे हैं. सुभाष नागरे एक घायल शेर है जो अपने बेटे (अभिषेक बच्चन) की मौत से दुखी है और बदला लेने के लिए बेताब है.
फिल्म में नयी एंट्री हुई है अमित साध की. माना जा रहा है कि वो आदित्य ठाकरे का किरदार निभा रहें हैं. फिल्म में यामी गौतम, रोहित रॉय, सुप्रिया पाठक, जैकी श्रॉफ और मनोज बाजपाई भी मुख्य भूमिका हैं. फिल्म 12 मई को रिलीज़ होगी.
Source :ZEEन्यूज़