मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म सरकार 3 इस शुक्रवार को रिलीज हुई. इसी के साथ उनके कद से भी ऊंची मूर्ति कोलकता के एक मंदिर में स्थापित की गई है जिसे कोलकता के सभी बंगाली फैंस ने मिलकर बनवाया है.
इस मूर्ति को सुब्रता बोस ने बनाया है. अमिताभ बच्चन फैंस एसोसिएशन (एबीएफए) के प्रदेश सचिव संजय पटोदिया ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हमने अमिताभ बच्चन की फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना करने के बाद उन्हें समर्पित एक मंदिर में उनकी एक प्रतिमा स्थापित की.
उन्होंने कहा आगे कहा कि छह फुट दो इंच लंबी फाइबरग्लास की प्रतिमा शहंशाह (बच्चन) की असली लंबाई से थोड़ी ज्यादा लंबी है. हमने इसे ज्यादा आकषर्क बनाने के लिए ऐसा किया है. इस मौके पर एबीएफए के सदस्यों ने 'सरकार 3' में अमिताभ के निभाए किरदार सुभाष नागरे की तरह के कपड़े पहने हुए थे.T 1681 - The Legend @srbachchan 's Statue unveiled in Kolkata by ABFA Kolkata team . @sanjay_patodiya pic.twitter.com/8FARzbYcRr— Amitabh Bachchan FC (@Thekkapoor) 12 May 2017
साल 2005 में निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने फेमस हॉलीवुड फिल्म 'गॉडफादर' से प्रेरित होकर हिंदी फिल्म 'सरकार' बनाई थी, जिसे काफी सराहा गया था और उसके बाद रामगोपाल वर्मा ने 2008 में 'सरकार राज' बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया. अब लगभग 9 साल बाद रामू ने इसी सीरीज की तीसरी फिल्म 'सरकार 3' बनाई है, जिसमें कई नए किरदारों की एंट्री हुई है और प्लॉट भी थोड़ा अलग रखा गया है. फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है जिसके मिलजुले रिस्पांस अभी बॉक्स ऑफिस पर आ रहे हैं.
Source : आजतक
