दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ है. मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि करीब 10 लोगों ने उनके घर पर हमला किया. उनका घर 159 नॉर्थ एवेन्यू है. हालांकि हमले के समय मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मनोज तिवारी ने आशंका जताई है कि इस हमले में पुलिस भी शामिल हो सकती है. हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है.


मालूम हो कि हाल ही में मनोज तिवारी की अगुवाई में ही बीजेपी ने एमसीडी चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की थी. मनोज तिवारी राजनीति के अलावा भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं. गायकी में भी उन्होंने खासा नाम कमाया है.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin