BSF ने पकड़ा पाकिस्तान से आया जासूस कबूतर

किस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उसने जासूसी के लिए एक बार फिर से कबूतर भेजा है, जिसको बीएसएफ ने पाकिस्तान सीमा से सटे शाहपुर पोस्ट पर पकड़ लिया. इससे पहले भी पाकिस्तान जासूसी के लिए कबूतरों का इस्तेमाल करता रहा है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से आए इस कबूतर को बीएसएफ 32 बटालियन ने पकड़ा.

फिलहाल इस कबूतर को बीएसएफ ने अपने पर कैद कर रखा है. अमृतसर के शाहपुर में शनिवार दोपहर करीब 02:30 बजे पकड़े गए पाकिस्तानी कबूतर के पंख पर बीएसएफ को दो संपर्क नंबर लिखे मिले हैं, जो पाकिस्तान के बताए जा रहे है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने इस कबूतर का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया है. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और चौकस हो गई हैं.


इससे पहले गुरदासपुर के थाना सदर की पुलिस को एक पाकिस्तानी कबूतर मिला था. जम्मू में 150 से ज्यादा पाकिस्तानी जासूस कबूतरों को पकड़ा जा चुका है. नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों को गोपनीय सूचना पहुंचाने के लिए इन कबूतरों का इस्तेमाल किया जाना था. हाल ही के दिनों में पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय जवानों के शव के साथ की गई बर्बरता के चलते दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है. ऐसे में पाकिस्तान की ओर आए इस कबूतर ने हलचल पैदा कर दी है. फिलहाल सुरक्षा अधिकारी मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

Source :आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin