Cannes 2017: जलवा बिखेरने के लिए तैयार है 'मस्तानी' दीपिका

कान फिल्म फेस्टिवल बुधवार से शुरू होने जा रहा है. इस फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर की बेहतरीन फीचर और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है और रेड कारपेट पर दुनिया भर के खूबसूरत हसीनाएं अपना जलवा बिखेरती हैं. लॉरियल पेरिस की ब्रांड अंबेसेडर ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण हॉलीवुड कलाकार जूलियन मरे, इवा, लोंगोरिया के साथ 70वें कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी. कान अपीयरेंस के लिए दीपिका सबसे पहले फ्रेंच रिवीरा पहुंच गईं. दीपिका रेड कार्पेट पर पहले ही दिन शुरुआत करेंगी. वहां मौजूद दीपिका की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

इन तारीखों में रेड कारपेट पर कहर ढाएंगी दीपिका, ऐश्वर्या और सोनम
दीपिका पादुकोण 17-18 मई को रेड कार्पेट पर चलेंगी, ऐश्वर्या राय 19-20 मई को और सोनम कपूर 21-22 मई को रेड कार्पेट पर चलेंगी. ये जानकारी ब्रांड के स्पोक्सपर्सन ने दी है.

दीपिका पहुंची कान, तस्वीर आई सामने
दीपिका पादुकोण 70वें कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंच चुकी हैं. कान पहुंच कर उनकी पहली तस्वीर शेयर की जा चुकी है. दीपिका पादुकोण के फैन्स उन्हें रेड कार्पेट पर देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं और माना जा रहा है कि वो अपनी फिल्म 'राम लीला' भी कान में प्रदर्शित करेंगी.

पिछले 20 साल से मेकअप पार्टनर है लॉरियल
लॉरिअल पिछले बीस सालों से इस फिल्म फेस्टिवल का मेकअप पार्टनर है और कान 2017 में ये अपनी लंबी पार्टनरशिप का जश्न मनाएगा. इसके लिए फ्रेंच रिवेरा पर मई में होने वाले इस फेस्टिवल में ब्रांड के प्रतिष्ठित अंबेसेसडर और कई अन्य लोग शामिल होंगे.

ये है इस बार खास

कान फिल्म फेस्टिवल 17 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेगा. इस बार लॉरिअल पेरिस फिल्म समारोह की 70वीं सालगिरह और अपने पेरिस ओपन एयर सिनेमा ब्रांड की 20वीं सालगिरह मनाएगा.

Source :आजतक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin