दिल्ली मेट्रो में सफर करना होगा महंगा, जानें कितना बढ़ सकता है किराया


दिल्ली मेट्रो में सफर करना अब महंगा होने जा रहा है क्योंकि डीएमआरसी आज किरायों में बढ़ोतरी का ऐलान कर रही है. सूत्रों के मुताबिक- न्यूनतम किराया 8 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किया जा सकता है. पिछली बार मेट्रो ने 2009 में न्यूनतम किराया 6 रुपये से बढ़ाकर 8 रुपये और अधिकतम 22 से 30 रुपये किया था.

फेयर फिक्सेसन कमेटी FFC ने पिछले साल नवंबर में ही किराया बढ़ाने की सिफारिश की थी, लेकिन निगम चुनाव के चलते इस सिफारिश पर केंद्र और राज्य सरकार ने अमल नहीं किया था.


सूत्रों के मुताबिक- मेट्रो ने किराए के नए स्लैब बनाए हैं जिसके तहत 10 रुपये, 15 रुपये, 20 रुपये, 30 रुपये, 40 और 50 रुपये किराए तय किए गए हैं.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin