महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस गुरुवार को एक बड़े हादसे में बाल-बाल बच गए. तकनीकी खराबी के बाद महाराष्ट्र के लातूर में हेलिकॉप्टर उड़ान भरते ही तकनीकी खामी के बाद क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी. फड़णवीस ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया कि आज सुबह हमारे हेलिकॉप्टर के साथ दुर्घटना हुई, लेकिन मैं और मेरी टीम पूरी तरह से सुरक्षित है. फड़णवीस ने कहा कि लोगों की दुआओं से मैं और मेरी टीम बिल्कुल ठीक है. फड़णवीस अभी अपनी टीम के साथ पास के गांव में ही मौजूद हैं.
Source : आजतक
Our helicopter did meet with an accident in Latur but me and my team is absolutely safe and ok.— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) 25 May 2017
Nothing to worry.
तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि क्रैश लैडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर को काफी नुकसान पहुंचा है. तकनीकी गड़बड़ी के लातूर में फड़णवीस के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी. सीएम और उनकी पूरी टीम सुरक्षित है. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर उड़ान लेने ही वाला था, लेकिन पायलट की समझदारी के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया.With the blessings of people of Maharashtra and Nation, I'm safe.— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) 25 May 2017
My team is fine too.
Please do not believe any rumours. pic.twitter.com/4B7OUmD0ss
Source : आजतक
