इमान को अस्पताल से छुट्टी मिली, अब इलाज के लिए अबू धाबी गईं

मुंबई: कुछ दिनों पहले तक दुनिया की सबसे वजनी महिला के तौर पर देखी जाने वाली मिस्र की नागरिक इमान अहमद को बुधवार को यहां सैफी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई,  जहां भीषण मोटापे से परेशान इस महिला का इलाज किया गया. बैरियाट्रिक सर्जन मुफज्जल लकड़वाला ने कहा कि 37 वर्षीय इमान को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट के करीब छुट्टी दे दी गई जहां से वह आगे के इलाज के लिये संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गईं.

उन्होंने कहा कि इमान को सैफी अस्पताल से यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल दो के गेट नंबर 5 तक ले जाने के लिये एक ग्रीन कॉरीडोर तैयार किया गया. यूएई के लिये उसकी उड़ान शाम 6 बजे है.


लकड़वाला के मुताबिक, इमान का वजन अब 170 किलोग्राम तक आ गया है. इस साल फरवरी में जब वह भारत आई थी तो उसका वजन 498 किलोग्राम था.

Source :NDTVइंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin